महासमुन्द

एक दिवसीय कार्यशाला 14 को
13-Oct-2022 2:51 PM
एक दिवसीय कार्यशाला 14 को

महासमुंद,13 अक्टूबर। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पीएमएफएमई 2022-23 अंतर्गत 14 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित है। कार्यशाला पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल कचहरी चौक के पीछे महासमुंद में आयोजित है। प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस योजनांतर्गत इच्छुक खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र के राईस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, बेकरी निर्माण, दूध उत्पाद, पापड़, बड़ी, मिक्चर, अचार उत्पाद आदि स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हंै।  िलिएक्रेडिट लिंक स्थायी पूंजी निवेश अनुदान सभी वर्गों के लिए 35 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। 

इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट पद में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हंै। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद या मोबाईल नम्बर 8884322242, 8319370847, 7587724731 एवं 9755862158 में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट