महासमुन्द
शांति से होली मनाने की अपील
15-Mar-2022 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 मार्च। बीते 13 मार्च को थाना तेंदूकोना में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर, अनुभाग अधिकारी पुलिस कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्लिका बैनर्जी तिवारी ने होली त्योहार को शांति से मानने की अपील करते हुए शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ठगी, साइबर ठगी, महिला संबंधित अपराध, अभिव्यक्ति ऐप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करने, डायल 112 व अन्य कानून संबंधित जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे