महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है कि रेत के अवैध उत्खनन में कांग्रेस के मौजूदा विधायकों की स्पष्ट रूप से संलिप्तता है। पिछले 3 सालों से लगातार रेती चोरी के व्यवसाय में इनके समर्थक लगे हुए हंै। पंजाब चुनाव में रेती चोरी का मामला मिडिया में उछला है जिसमें मौजूदा मुख्यमंत्री चन्नी का ंपूर्ण रूप से हाथ है। इसी को देखते हुए छग के भूपेश बघेल सरकार ने अपना दामन बचाने के लिए आनन-फानन मे यह आदेश जारी किया है।
फलवरूप वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है। वास्तव में रेत खदानों में 650 रुपए रेत की रायल्टी की दर है जिस पर गाड़ी मालिकों से 2000 रुपए की अवैध रायल्टी वसूला जा रहा है। इसी के कारण बाजार में रेत के दाम बढ़े हैं।
कार्रवाई के नाम पर पुलिस विभाग अलग पैसा वसूल रही है। खनिज विभाग अलग पैसा वसूल रही है। खदान मालिक अलग पैसा वसूल रहे हंै। रेत का व्यवसाय लूट का व्यवसाय बन चुका है। जब रेत घाट सरकारी है तो फिर वहां से बिना पीट पास के गाडियों को क्यों छोड़ा जाता है।
वास्तव में इन रेत खदानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी तरह पीट पास की राशि का समायोजन भी मौके में घाट पर होना चाहिए उसे ऑफिस में बैठ कर भरा जा रहा है। इसके लिए बकायदा एक कर्मचारी जो विभाग से संबंधित नहीं है उसे खनिज विभाग में बिठाया गया है। आम आदमी पार्टी शासन से यह मांग करती है कि वास्तविक रेती चोरों पर कार्यवाही कर रेत के काला बाजारी को बंद कराएं।


