ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 23 मार्च। मंगलवार शाम को नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों को लेकर आ रही बस को विस्फोट से उड़ा दिया है। विस्फोट में 5 जवान शहीद हुए है, वहीं दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा है।
जिला मुख्यालय 55 किलोमीटर दूर कडेनार और कंहारगाव कैम्प के बीच कुहमेटा पुलिया को पार कर रही डीआरजी जवानों से भरी बस को मंगलवार की शाम नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया है। घटना में पांच जवान शहीद हुए हैं, वहीं दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं। नक्सली विस्फोट से बस के परखच्चे उड़ गए है। वहीं पुलिया पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है। जवानों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

शहीद जवान में वाहन चालक करन देहारी अंतागढ़, प्रधान आरक्षक पवन मंडावी बहीगांव, आरक्षक सेवक सलाम कांकेर, प्रधान आरक्षक जयलाल उइके कसावही तथा विजय पटेल नारायणपुर शामिल हंै। गंभीर रूप से तीन घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।

बताते हंै कि शहीद जवान करन देहारी की 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी।
शहीद जवानों के नाम -
1. प्रधान आरक्षक पवन मंडावी, ग्राम बहीगांव
2. प्रधान आरक्षक जयलाल उईके, ग्राम कसावाही
3. आरक्षक सेवक सलाम, कांकेर
4. आरक्षक चालक करण देहारी, अंतागढ,़ जिला कांकेर
5. सहायक आरक्षक विजय पटेल, नारायणपुर
बेहतर ईलाज हेतु रायपुर भेजे गये घायल जवानों के नाम -
1. प्रधान आरक्षक नारायण नेताम
2. प्रधान आरक्षक रमेश सोरी
3. आरक्षक उमेश सोरी
4. आरक्षक सकेन्द्र नेताम
5. सहायक आरक्षक प्रेमचंद पात्र
6. सहायक आरक्षक हेमचंद पात्र
7. सहायक आरक्षक हेमेश्वर पात्र


