ताजा खबर
-ललित मौर्य
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 167,637 मामले सक्रिय हैं जबकि इसके बाद केरल में 25,463 और पंजाब में 14,366 मामले सक्रिय हैं
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 39,726 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 25,833 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में 1,899 और पंजाब में 2,369 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 19 मार्च 2021, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 23,96,340 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 21,75,565 ठीक हो चुके हैं। नीचे ग्राफ में देखिए कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर केरल है जहाँ अब तक 10,98,291 मामले सामने आ चुके हैं।
कहां कब सामने आये कितने मामले
तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां अब तक 965,102 मामले सामने आ चुके हैं। आंध्रप्रदेश 892,740, तमिलनाडु में 863,363, दिल्ली में 645,632, उत्तरप्रदेश में 606,229, पश्चिम बंगाल में 579,479, ओडिशा में 338,489, राजस्थान में 324,101, छत्तीसगढ़ में 320,783, तेलंगाना में 302,360 जबकि गुजरात में भी अब तक संक्रमण के करीब 282,449 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उनमें से 272,332 मरीज ठीक हो चुके हैं।
किस राज्य में कितने मामले हैं सक्रिय
हरियाणा में 277,268, मध्यप्रदेश में 271,957, बिहार में 263,265, असम में 217,905, इसके बाद पंजाब 205,418 का नंबर आता है। वहीं दूसरी ओर देश भर में 110,83,679 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
भारत में प्रति दस लाख पर किये गए हैं 165,736 टेस्ट
भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 165,736 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 3.93 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।
स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 19 मार्च 2021, सुबह 8:00 बजे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 19 मार्च 2021, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 115,14,331 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 159,370 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 110,83,679 मरीज ठीक हो चुके हैं। (downtoearth.org.in)


