ताजा खबर

राज्य पुलिस के नौ अफसरों के तबादले
13-Jan-2021 6:29 PM
राज्य पुलिस के नौ अफसरों के तबादले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के एडिशन एसपी वाई पी सिंह को बीजापुर पदस्थ किया था। अब यह आदेश बदलकर उन्हें एडिशन एसपी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। 
सुश्री ऋचा मिश्रा एडिशन एसपी, रेडियो, भिलाई को बीजापुर पदस्थ किया गया था, वह आदेश बदलकर उन्हें एडिशन एसपी कबीरधाम बनाया गया है।

कोरिया के एडिशन एसपी पंकज कुमार शुक्ला को बीजापुर का एडिशन एसपी बनया गया है।

कबीरधाम के एडिशन एसपी अनिल सोनी को जांजगीर-चांपा का एडिशन एसपी बनाया गया है।

जीपीएम के एडिशन एसपी संजय कुमार महादेवा को एडिशन एसपी मुंगेली बनाया गया है।

जांजगीर-चांपा की एडिशन एसपी श्रीमती मधुलिका सिंह को एडिशन एसपी कोरिया बनाया गया है।

मुंगेली के एडिशन एसपी सीडी तिर्की को पुलिस मुख्यालय में एडिशन एसपी बनाया गया है।

कोरबा के सीएसपी राहुल देव शर्मा को विधानसभा में डीएसपी पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के डीएसपी योगेश कुमार साहू को सीएसपी कोरबा बनाया गया है।


अन्य पोस्ट