ताजा खबर

पुलिस में खिलाडिय़ों को पदोन्नति देने समिति बनी, डीजीपी अध्यक्ष
11-Jan-2021 5:37 PM
पुलिस में खिलाडिय़ों को पदोन्नति  देने समिति बनी, डीजीपी अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी।
पुलिस ने खिलाडिय़ों को पदोन्नति देने के लिए  डीजीपी ने समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष खुद डीजीपी हैं, और 11 अन्य सदस्य हैं। 

छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल संबंधित प्रकरण में समयपूर्व पदोन्नति देने के लिए समिति बनाई गई है। इसमें डीजीपी डीएम अवस्थी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा एडीजी (प्रशासन), डीएसपी(प्रशासन), संचालक खेल, और पीएचक्यू के खेल अधिकारी प्रस्तुतकर्ता अधिकारी हैं।

खेल विशेषज्ञों में गुरूचरण सिंह होरा ओलंपिक संघ सचिव, साई सेंटर के प्रभारी गीता पंथ, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साईराम जाखर, संजय मिश्रा, बीडी करूपति खिलाड़ी, राजेश चौहान, नीता डुगरे, राजेन्द्र प्रसाद और कृष्णा साहू सभी पूर्व खिलाड़ी हैं। 


अन्य पोस्ट