ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 14 दिसंबर। प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप राज्य के जिले जहां राम वन गमन पथ हैं, उनके पर्यटन स्थलों पर पर्यटन रथ यात्रा और विराट बाइक रैली का आयोजन 14 दिसंबर से किया जा रहा है। प्रदेश के उत्तर में कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचौका और दक्षिण में सुकमा के रामा राम, दोनों छोरों से बाईक रैली शुरू हुई।
आज जि़ला सुकमा अंतर्गत रामवन गमन पथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित स्थान रामाराम से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक बाईकर्स तथा हज़ारों लोग शामिल हुए, जिनका रूट में पडऩे वाले 10 ग्राम पंचायत के सभी समुदाय के लोगों ने विभिन्न स्थानों में भव्य स्वागत किया व पुष्प वर्षा की गई तथा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
रामाराम के समीप शबरी के तट से मिट्टी ली गयी तथा उसे कलश में डाला गया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम राम वन गमन पथ को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। जिसका व्यापक उद्देश्य एक छत्तीसगढ़ की अवधारणा को प्रदर्शित करना है।


