ताजा खबर
महाराष्ट्र की महिला के साथ पीआरआई सदस्य ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
13-Dec-2020 10:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भुवनेश्वर, 13 दिसंबर | ओडिशा के गंजम जिले के एक पंचायत समिति सदस्य को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हिंजली पुलिस की मदद से महाराष्ट्र की एक पुलिस टीम ने सुदाम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो हिंजली ब्लॉक के कंचुदु पंचायत समिति का एक सदस्य है। महिला ने व्यक्ति के खिलाफ मनिपाड़ा पुलिस स्टेशन महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई थी।
सुदाम ने शादी के नाम का झांसा देकर कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म किया और उससे लाखों रुपये ठग लिए।
सुदाम को बाद मे गंजम में एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दे दी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


