ताजा खबर
देह व्यापार, होटल संचालक समेत 7 बंदी
08-Dec-2020 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के सत्कार गली स्थित होटल सांईराम में देह व्यापार में संलिप्त होटल संचालक, महिलाओं व ग्राहकों समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने यहां से 30 हजार नगद, मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामान भी जब्त की है। देह व्यापार में शामिल 2 महिलाएं कोलकाता की बताई जा रही है, जांच जारी है।
पुलिस ने देह व्यापार की शिकायत पर दलबल के साथ आज यहां होटल सांईराम में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर सौदा तय कराया। प्वाइंटर द्वारा ईशारा करने पर दबिश दी गई। इस दौरान होटल संचालक ईश्वर चौधरी, कोलकाता की 2 महिलाएं और ग्राहक समेत 7 लोग पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


