ताजा खबर
मरवाहीः दूसरे राउन्ड में कांग्रेस 3664 वोट से आगे
10-Nov-2020 10:28 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 10 नवंबर। मरवाही विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के. के. ध्रुव दूसरे राउन्ड में भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह से, 3664 मतों से आगे चल रहे हैं।
दूसरे चरण में कांग्रेस को 8250 और भाजपा को 4820 मत मिलने की जानकारी सामने आई है। इसकी अभी अधिकारिक घोषणा होनी है।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण से ही कांग्रेस ने बढ़त बना रखी थी। पहले चरण में कांग्रेस को 2300 मतों की बढ़त मिली थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


