ताजा खबर
रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन
13-Sep-2020 12:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली/पटना, 13 सितंबर। बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगडऩे के उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इस बीच रविवार को परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की। (navbharattimes.indiatimes.com)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


