ताजा खबर

रात 9 तक 1108 पॉजिटिव, रायपुर 380, दुर्ग 186-राज्य
27-Aug-2020 9:37 PM
रात 9 तक 1108 पॉजिटिव, रायपुर 380, दुर्ग 186-राज्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात 9 बजे तक राज्य में 1108 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। और 14 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25658 हो गई है जिसमें 10806 एक्टिव हैं, 14607 ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। और 245 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

आज पाए गए 1108 पॉजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 380, दुर्ग 186, रायगढ़ 55, राजनांदगांव 53, बिलासपुर 51, सरगुजा 50, बस्तर 47, बलौदाबाजार 38, कांकेर 34, दंतेवाड़ा 28, महासमुंद 24, सूरजपुर 22, बीजापुर 20, कोरिया 19, सुकमा 17, मुंगेली 16, जांजगीर-चांपा 15, धमतरी 14, कबीरधाम 11, बलरामपुर 6, बालोद, जशपुर और नारायणपुर 5-5, कोंडागांव 3, अन्य राज्य 2, कोरबा, गरियाबंद 1-1 मरीज मिले हैं। 


अन्य पोस्ट