ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। प्रदेश में आज शाम 7 बजे तक 971 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इनमें से आधे से अधिक, 502, अकेले रायपुर जिले के हैं। ये आंकड़े केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 455 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है। रात तक राज्य के आंकड़े आगे बढ़ते रहते हैं।
आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले के 502 के अलावा राज्य में दो और जिलों में आज 100 से अधिक पॉजिटिव मिले हैं। दुर्ग 129 और रायगढ़ 103। इसके अलावा राजनांदगांव 40, बिलासपुर 38, बेमेतरा 18, बलौदाबाजार 15, जांजगीर-चांपा 14, सुकमा 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ जिलों में कम संख्या में पॉजिटिव मिले हैं। कांकेर 8, सरगुजा 7, कोरबा 7, कोरिया 3, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर 2-2, बस्तर, बीजापुर, गरियाबंद, मुंगेली और सूरजपुर 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य शासन के शाम 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक 455 कोरोना पॉजिटिव में से रायपुर 219, दुर्ग 92, रायगढ़ 52, राजनांदगांव 25, महासमुंद 17, बिलासपुर 12, बेमेतरा और बस्तर 7-7, धमतरी 5, बलौदाबाजार 4, कांकेर 4, कोंडागांव 3, सरगुजा व अन्य 2-2, जांजगीर-चांपा, जशपुर, नारायणपुर और बीजापुर 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।


