ताजा खबर

शाम तक 543 पॉजिटिव, राजधानी रायपुर से 231
21-Aug-2020 6:41 PM
शाम तक 543 पॉजिटिव, राजधानी रायपुर से 231

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त।
राज्य में आज शाम 6.30 तक 543 कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। ये आंकड़े केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के हैं।

इनमें सर्वाधिक 231 रायपुर जिले के हैं, दुर्ग 69, राजनांदगांव 56, कांकेर 34, बिलासपुर 27, नारायणपुर और रायगढ़ 24-24, धमतरी 20, गरियाबंद 14 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद बलौदाबाजार 7, सुकमा 6, बालोद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम 5-5, बेमेतरा, कोरबा, महासमुंद 3-3, बलरामपुर, सरगुजा 2-2, बस्तर, मुंगेली, और सूरजपुर 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अभी नहीं मिल पाए हैं। 


अन्य पोस्ट