ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 18 हजार पार
21-Aug-2020 5:32 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 18 हजार पार

मौतें-172, एक्टिव-6726, डिस्चार्ज-11739

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज बढक़र साढ़े 18 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 1052 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 18 हजार 637 हो गई है। इसमें से 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6 हजार 726 एक्टिव हैं और इनका इलाज जारी है। दूसरी तरफ, 11 हजार 739 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जांच जारी है। 

राजधानी रायपुर एवं आसपास कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.30 बजे 916 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  330 मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले से 183,  दंतेवाड़ा  से  38,  सुकमा  से  37,  सरगुजा  से  34,  रायगढ़  से  32, जांजगीर-चांपा से 30, कोरिया से 27, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, कोरबा व जशपुर से  19-19,  सूरजपुर  से  17,  राजनांदगांव  से  16,  बिलासपुर  से  15,  कोंडागांव  से  14, बलौदाबाजार से 9, गरियाबंद, मुंगेली व बीजापुर से 8-8, धमतरी, महासमुंद व  बस्तर से 6-6, कबीरधाम से 5, बेमेतरा व बलरामपुर से 4-4, बालोद से 1 मरीज शामिल रहे।

इसके बाद रात 11.15 बजे 136 और नए पॉजिटिव की  पहचान  की गई। इसमें  दुर्ग  जिले से  45,  राजनांदगांव  से  41,  बालोद  से  14,  रायपुर  से  11,  कबीरधाम  से  8, धमतरी  से 7,  रायगढ़  से 4,  कोरिया  से  3,  कोरबा  से  2,  बिलासपुर  से 1 मरीज शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कल 8 मरीजों की मौत हो गई। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है।
 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उनका यह आंकड़ा 8-9 हजार के आसपास पहुंच गया है। उनका प्रयास है कि कम से कम 10 हजार सैंपलों की जांच हो। उनका कहना है कि प्रदेश में जांच सैंपल बढ़ाने से मरीजों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं और आगे भी ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। बीती रात में 554 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। माना जा रहा है कि आगे भी भर्ती मरीज जल्द ठीक होकर अपने घर लौट सकेंगे।


अन्य पोस्ट