ताजा खबर

रात 8.15 तक 372 पॉजिटिव, रायपुर में 170- राज्य
17-Aug-2020 9:01 PM
रात 8.15 तक 372 पॉजिटिव, रायपुर में 170- राज्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अगस्त। राज्य शासन ने आज रात 8.15 तक 372 कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर दी है। इसमें सर्वाधिक 170 रायपुर जिले के हैं। दुर्ग 59, बिलासपुर 34, सरगुजा 20, राजनांदगांव व महासमुंद 14-14, बलौदाबाजार, रायगढ़ व कांकेर 7-7, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा 5-5, जशपुर 4, बालोद, कोरिया व बस्तर 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, व सूरजपुर 2-2, मुंगेली, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने 6 लोगों की मृत्यु की खबर भी दी है जिसमें से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थे।


अन्य पोस्ट