ताजा खबर
राजीव त्यागी : कांग्रेस प्रवक्ता का निधन
12-Aug-2020 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 12 अगस्त। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का हृदयगति रुकने से अचानक देहांत हो गया है। पार्टी की ओर से एक ट्वीट में उनके निधन की सूचना देते हुए संवेदना प्रकट की गई है।
गाजियाबाद में निधन से दो घंटे पहले ही राजीव त्यागी एक टीवी चैनल की लाइव डिबेट में शामिल हुए थे।
राजीव त्यागी ने बुधवार शाम को आखिरी बार ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो शाम 5 बजे टीवी चैनल आज तक पर चर्चा में शामिल होंगे।
ट्वीट में लिखा गया है, हम श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हैं। एक निष्ठावान कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया है। (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


