ताजा खबर

शाम 8.30 तक, 313 पॉजिटिव, सर्वाधिक 73 रायपुर में
11-Aug-2020 8:59 PM
शाम 8.30 तक, 313 पॉजिटिव,  सर्वाधिक 73 रायपुर में

5 मौतें भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात 8.30 बजे तक राज्य में कुल 313 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। राज्य में 222 मरीज आज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3595 है। आज 5 मरीजों की मृत्यु हुई है।

आज पाए गए 313 पॉजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 73, दुर्ग 47, रायगढ़ 28, राजनांदगांव 18, बिलासपुर 17, कोंडागांव 15, दंतेवाड़ा 14, कांकेर 12, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, और बेमेतरा 11-11, कोरबा 9, बलौदाबाजार 8, बस्तर और सुकमा 7-7, महासमुंद, सूरजपुर, और बीजापुर 5-5, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, और मुंगेली 2-2, कोरिया और अन्य राज्य से 1-1 मरीज मिले हैं।


अन्य पोस्ट