ताजा खबर
गढ़चिरौली एएसपी के चालक की गोली मारकर खुदकुशी
07-Jul-2020 1:32 PM
फोटो - मदन गौरकर (सूत्र द्वारा)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जुलाई। गढ़चिरौली में मंगलवार को नक्सल आपरेशन एएसपी के चालक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस खबर से महकमे में खलबली मच गई। बीते एक महीने में गढ़चिरौली पुलिस में जवानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दूसरी घटना है।
बीते माह धनोरा थाने में पदस्थ एक एएसआई ने पारिवारिक कारणों से खुद की जान ले ली थी। बताया जा रहा है कि नक्सल ऑपरेशन एएसपी श्री ढ़ोले के बंगले में वाहन चालक मदन गौरकर (47 वर्ष) ने रायफल से जान ले ली।
1992 में उक्त जवान ने गढ़चिरौली जिला पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि जवान पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। जिसके चलते उसने यह घातक कदम उठाया। एसपी शैलेष बलकवड़े ने पूरे मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


