ताजा खबर
कोरोना का डर दिखाकर 7 साल की बच्ची से नाबालिगों ने किया गैंगरेप
03-Jul-2020 11:35 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 3 जुलाई। दो नाबालिगों ने सात साल की एक बच्ची के साथ कोरोना का भय दिखाकर गैंगरेप कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
घटना मरवाही थाने के ग्राम कोड़ा की है। पीडि़त की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सात साल की बेटी लकड़ी बीनने के लिये जंगल की ओर गई थी। आरोपी युवकों ने उसे यह कहते हुए घेर लिया कि उसे कोरोना हो गया है। उसका इलाज करना पड़ेगा। इलाज के बहाने से एक आरोपी के घर में बच्ची को वे ले गये और वहां दोनों ने बारी-बारी बलात्कार किया।
मरवाही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 376 (डी) आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों नाबालिग आरोपियों को कल रात में ही उनके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़त बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


