ताजा खबर
एम्स का सिविल इंजीनियर, 9 विदेशी छात्र भी कोरोनाग्रस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। प्रदेश में आज शाम तक 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर रही। इसमें जगदलपुर से 16 और रायपुर से 13 मरीज शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि स्टेट हेल्थ विभाग ने 22 मरीजों की पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक दोपहर में प्रदेश में 24 नए पॉजिटिव की खबर रही, लेकिन शाम तक यह आंकड़ा बढक़र 29 तक पहुंच गया। रायपुर से जो 13 मरीज सामने आए हैं, इसमें एम्स का एक सिविल इंजीनियर, एम्स मेडिकल स्टोर का एक कर्मचारी एवं 9 विदेशी छात्र शामिल हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रायपुर में मिले कोरोना मरीजों तक हेल्थ टीम पहुंच कर उसके संपर्क में आने वालों की भी पहचान में लगी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इन मरीजों के संपर्क में और कितने लोग आ चुके हैं, जांच जारी है


