ताजा खबर

दक्षिण के दो वार्डों में 1.50 करोड़ के विकास कार्य शुरू
29-Apr-2026 8:51 PM
दक्षिण के दो वार्डों में 1.50 करोड़ के विकास कार्य शुरू

रायपुर। विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे  के साथ गद्रे और पंकज विक्रम  वार्ड में लगभग 1 करोड 50 लाख रू के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक सोनी ने कहा कि 

अब रायपुर का विकास नहीं रुकेगा, जमता ने राज्य में विष्णु देव साय सरकार और शहर में मीनल चौबे को चुना, यह काम करने वाली सरकार है, पूर्ववर्ती सरकार समस्या पैदा करने, काम लटकाने वाली थी। महापौर ने कहा कि  निगम में विगत 15 साल से लंबित विकास कार्य हमारी सरकार करवा रही है।सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि नए विकास कार्य गुणवत्तायुक्त हों, इस हेतु जनता सहभागी बने और कार्य निरीक्षण करें।
गद्रे वार्ड के विभिन्न 19 स्थानों पर नवीन सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण सहित विविध विकास कार्यों को एक करोड़ 8 लाख रूपये से अधिक की  लागत में होंगे। वहीं  पंकज विक्रम वार्ड में  4  विभिन्न स्थानो पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 41 लाख के शामिल हैं।

इस दौरान एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती अंजलि जितेन्द्र गोलछा, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता,जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी मेघानी, पार्षद  रमेश सपहा  प्रमोद कुमार साहू,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, मण्डल अध्यक्ष  अभिषेक तिवारी,  सतीश छुगानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता  राकेश सिंह,  राज गायकवाड,  जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, , कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट