ताजा खबर
रेस्त्रां-होटल बार 5 जुलाई तक बंद
29-Jun-2020 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 जून। सरकार ने नोबल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए रेस्टोरेंट और होटल बार को पांच तारीख तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
बताया गया कि वाणिज्यिक कर विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पहले 28 तारीख तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार को फिर आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें अब पांच जुलाई तक सभी रेस्टोरेंट और होटल बार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


