ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 26 सौ पार
28-Jun-2020 5:34 PM
प्रदेश में कोरोना 26 सौ पार

13 मौतें, 652 एक्टिव, 1937 डिस्चार्ज
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 28 जून।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज बढ़कर अब 26 सौ से पार हो गए हैं। बीती रात 57 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिसे मिलाकर इनकी संख्या अब 26 सौ 2 हो गई है। इसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 652 एक्टिव हैं और 19सौ 37 स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं।  सैंपलों की जांच जारी है।  

प्रदेश में कोरोना मरीजों के आने का क्रम लगातार जारी है। हर रोज रायपुर समेत अलग-अलग जिलों से नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें कुछ डॉक्टर, नर्स, पुलिस वाले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य की टीम अब फल-सब्जी वालों के साथ अलग-अलग वर्ग के लोगों की जांच में लगी है। फिलहाल इन सभी की रिपोर्ट नहीं आई है। 

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक बीती रात प्रदेश में 57 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें नांदगाव से 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से 7, दुर्ग से 5, रायगढ़ से 4, महासमुंद व बलौदाबाजार से 3-3 मरीज  शामिल हैं। इन सब मरीजों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ अच्छी खबर यह है कि कल एक ही दिन में 52 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में बीती रात तक एक लाख 52 हजार 874 संभावित लोगों की पहचान कर सैंपल जांच की गई है। बाकी सैंपलों की एम्स समेत मेडिकल कॉलेजों से जांच जारी है। माना जा रहा है कि जांच में और कई लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। 


अन्य पोस्ट