ताजा खबर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 28 जून। सरकार ने खेल पुरस्कारों की चयन समिति का पुनर्गठन किया है। इस कड़ी में सांई सेंटर की प्रभारी सुश्री गीता पंत को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरूचरण सिंह होरा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों के पुरस्कार नियम-2004 में संसोधन कर समिति का पुनर्गठन किया है। चयन समिति में अध्यक्ष समेत कुल 9 सदस्य हैं। इनमें सुश्री गीता पंत प्रभारी सांई सेंटर को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
समिति के अन्य सदस्यों में उपसंचालक (वित्त) एसके चंद्राकर, सहायक संचालक हेमंत मत्स्यपाल, दुर्ग की सहायक संचालक विलियम लकड़ा सहायक संचालक दुर्ग, पद्मश्री सबा अंजुम, पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र प्रसाद, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिल धगत, टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरूचरण सिंह होरा, वीआर चन्नावर सचिव साइकिलिंग एसोसिएशन हैं। समिति अपना प्रतिवेदन एक हफ्ते के भीतर खेल संचालक को समक्ष प्रस्तुत करेंगी।