ताजा खबर

कल भाजपा की वर्चुअल रैली, तीन लाख जुड़ेंगे
27-Jun-2020 5:18 PM
कल भाजपा की वर्चुअल  रैली, तीन लाख जुड़ेंगे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 27 जून।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी सरकार-2 की बड़ी उपलब्धियां रही है और उनकी इस उपलब्धियों को प्रदेश के 25 लाख घरों तक पहुंचाएंगे। दूसरी ओर 28 जून को भाजपा की यहां एक बड़ी वर्चुअल रैली आयोजित है, जिसमें करीब 3 लाख लोगों के जुडऩे का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में नए सदस्य बनाते हुए इस रैली से 10 लाख लोग जोड़े जाएंगे।
 
श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सब काम सरकार से हो जाए, ऐसे नहीं है। सरकार सब काम नहीं कर सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच एक भारत-श्रेष्ठ भारत की है। उनकी सरकार ने अंत्योदय के लिए काम किया। 
पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल आदि भाजपा नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट