ताजा खबर

शादी का झांसा, अंबेडकर के डॉक्टर पर रेप केस दर्ज
27-Jun-2020 1:24 PM
शादी का झांसा, अंबेडकर  के डॉक्टर पर रेप केस दर्ज

अंबिकापुर की महिला डॉक्टर की शिकायत 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 जून।
अंबेडकर अस्पताल के एक एमबीबीएस डॉक्टर के खिलाफ यहां पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। अंबिकापुर की आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने यहां डीडी नगर पुलिस में शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कोरोना वार्ड में ड्यूटी के बाद वह 14 दिन के लिए निमोरा में क्वारंटीन में है।
 
पुलिस के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल के आरोपी डॉक्टर दीपांकर साहू का पिछले दो साल से अंबिकापुर की आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर के डीडी नगर स्थित किराए के घर में आना-जाना लगा रहा। इस दौरान उसने महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। महिला डॉक्टर के बार-बार कहने के बाद भी वह उसके साथ शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। आखिर में उसने इसकी शिकायत डीडी नगर पुलिस में की। 

पुलिस का कहना है कि पीडि़त महिला डॉक्टर की शिकायत पर जांच के बाद बीती रात में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि आरोपी डॉक्टर की ड्यूटी अंबेडकर अस्पताल के कोरोना वार्ड में लग रही थी। वहां ड्यूटी पूरी होने के बाद उसे 14 दिन के लिए निमोरा क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। ऐसे में फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


अन्य पोस्ट