ताजा खबर

निरमा ग्रुप के बाद मुंबई की कंपनी की एंट्री, एक और सीमेंट प्लांट की संभावना
‘छत्तीसगढ़’ की विशेष रिपोर्ट
22-Nov-2026 7:14 PM
निरमा ग्रुप के बाद मुंबई की कंपनी की  एंट्री, एक और सीमेंट प्लांट की संभावना

दो बड़ी चूना पत्थर खदान नीलाम

‘छत्तीसगढ़’ की विशेष रिपोर्ट - शशांक तिवारी

रायपुर, 22 नवंबर (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)।   प्रदेश के दो बड़े चूना पत्थर खदान की नीलाम हो गई है। इनमें से एक निरमा ग्रुप की सीमेंट कंपनी न्यूवोको विस्टास ने हासिल कर लिया है। जबकि एक अन्य खदान को मुंबई की कंपनी इंद्रा कन्सन्ट्रशन ने हासिल है। संभावना है कि यहां एक और सीमेंट प्लांट लग सकता है।

बताया गया कि प्रदेश के दो चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी में श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक, अडानी और निरमा सहित अन्य कंपनियों की नजर रही है। दोनों ब्लॉक जांजगीर-चांपा में स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें कुल 57 करोड़ टन चूना पत्थर संसाधन हैं।

प्रदेश में दर्जन भर सीमेंट प्लांट हैं। देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन राज्यों में है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक  प्री-बिड मीटिंग में 25 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी। आखिरकार निरमा ग्रुप की न्यूवोको ने करीब 85 फीसदी अधिक बोली लगाकर ढाबाडीह उत्तर खदान हासिल कर ली है। निरमा गु्रप की कंपनी प्रदेश में दो सीमेंट प्लांट संचालित करती है।

 जबकि ढाबाडीह दक्षिण को मुंबई की इंद्रा कन्सन्ट्रशन ने हासिल की है। कंपनी कोई प्लांट नहीं है, लेकिन बड़ा चूना खदान के लिए 65 फीसदी अधिक बोली लगाकर खदान हासिल की है।

बताया गया कि ढाबाडीह उत्तर ब्लॉक में 33.36 करोड़ टन और ढाबाडीह दक्षिण ब्लॉक में 23.66 करोड़ टन संसाधन दर्ज हैं। ढाबाडीह उत्तर का क्षेत्रफल 414 हेक्टेयर और ढाबाडीह दक्षिण का 394 हेक्टेयर है। एक सीनियर माइनिंग अफसर ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि मुंबई की कंपनी यहां सीमेंट प्लांट लगा सकती है। उन्होंने कहा कि परिवहन की सुविधा भी अहम है। 

इन खदानों की नीलामी में खनिज संसाधनों के साथ परिवहन सुविधाएं भी महत्वपूर्ण होंगी। ढाबाडीह उत्तर और दक्षिण ब्लॉक अकलतरा के निकट रेलमार्ग से करीब 25 किलोमीटर दूर हैं। बिलासपुर का चकरभाठा हवाई अड्डा इनसे लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है। खैरवाही ब्लॉक से बालोद रेलवे स्टेशन करीब 9.8 किलोमीटर दूर है, जबकि रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा लगभग 94 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

निरमा ग्रुप की न्यूवोको की जांजगीर-चांपा के अकलतरा और सोनाडीह में सीमेंट प्लांट है। ढाबाडीह दक्षिण ब्लॉक मुंबई की इंद्रा कन्स्ट्रक्शन के बड़े चूना पत्थर भंडार वाली खदान हासिल करने के बाद यहां औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। एक सीनियर माइनिंग अफसर ने बताया कि खदानों के दोहन और औद्योगिक निवेश के लिहाज से खनिज संसाधनों के साथ परिवहन की सुविधा भी महत्वपूर्ण है।

प्रदेश में पहले से करीब दर्जनभर सीमेंट प्लांट संचालित हैं। देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी तीन राज्यों में शामिल है। ऐसे में जांजगीर-चांपा के इन दोनों बड़े चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी को सीमेंट उद्योग के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


अन्य पोस्ट