ताजा खबर

सिलतरा की दो फैक्ट्रियों में सुरक्षा में लापरवाही, दो मजदूरों की मौत
22-Nov-2026 6:59 PM
सिलतरा की दो फैक्ट्रियों में सुरक्षा में लापरवाही, दो मजदूरों की मौत

प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 22 नवंबर।
सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना 9 नवंबर को एसकेएस कंपनी की किरण भट्टी में हुई थी। यहां काम के दौरान जेसीबी का गमट मजदूर जामवंत वर्मा (23 वर्ष) के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के बाद सिलतरा पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धारा 289 और 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

दूसरी घटना 3 नवंबर को हिंदुस्तान धातु कंपनी के रोलिंग मिल में हुई। यहां काम करते समय गमट ब्लेड मजदूर जितेन्द्र पाल (31 वर्ष) के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ अपराध  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट