ताजा खबर
अपने प्रकरण पर मीडिया से बात नहीं करेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा हुए पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा विधानसभा के बजट सत्र में भाग ले सकेंगे हैं। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने उन्हें सशर्त अनुमति दे दी है।
स्पीकर रमन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा की जमानत के साथ विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने का मामला विधानसभा पर छोड़ दिया था। डॉ. सिंह ने बताया कि लखमा ने 6 फरवरी को बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन पर 7 तारीख को महाधिवक्ता से राय ली गई थी। महाधिवक्ता ने अपना अभिमत दिया है। इसके बाद कड़ी शर्तों के साथ लखमा को सदन की कार्रवाई में अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि लखमा को आगमन, और प्रस्थान करने की सटीक जानकारी देनी होगी। उन्हें अपना सक्रिय मोबाइल नंबर विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराना होगा। वो अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे। साथ ही वो अपने प्रकरण के गुण-दोष पर मीडिया से चर्चा नहीं करेंगे। विधानसभा में अलग-अलग विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, और अपने क्षेत्र की मांग भी रख सकते हैं।


