ताजा खबर
और सबसे कम खैरागढ़ में कटे
छग में अब,1.87 करोड़ मतदाता रह गए
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं की अंतिम सूची आज जारी कर दी है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की सूची में अब 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार मतदाता रह गए हैं। बीते लोकसभा चुनाव के समय 2.12 करोड़ मतदाता थे। वहीं रायपुर जिले में भी 5 लाख मतदाताओं के नाम कट गए हैं। अब तक यहां 20 लाख मतदाता थे। सर्वाधिक नाम रायपुर ग्रामीण और सबसे कम खैरागढ़ में 9,843
में काटे गए हैं। करीब 25 लाख लोगों के नाम कटे हैं। प्रारंभिक सूची में 27.34 लाख के नाम कटे थे। इसके बाद 2.95 लाख लोगों ने दावा आपत्ति की थी।अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।
सूची में नाम नहीं है तो करें ये काम
यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।


