ताजा खबर
रायपुर, 21 फरवरी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘इक्लेक्टिका 2026’ का दूसरे दिन Pixel Lane और Treasure Hunt जैसे रोचक आयोजनों ने परिसर का माहौल जीवंत बनाए रखा। Eclectika Idol गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मधुर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में अर्पिता व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शशांक देवांगन द्वितीय और आदित्य राज पांडे तृतीय स्थान पर रहे।
ओपन माइक कार्यक्रम ‘Tafri’ में स्टैंड-अप कॉमेडी, मिमिक्री, गायन और हास्य कविता की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को गुदगुदाया। रोजमर्रा के अनुभवों पर आधारित हास्य और व्यंग्य ने माहौल में ऊर्जा भर दी। इस आयोजन में अर्पिता व्यास ने प्रथम, महिमा शुक्ला ने द्वितीय और सूरज प्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शाम का मुख्य आकर्षण Artist Night रहा, जिसमें प्रसिद्ध गायक Nikhil D’Souza और श्रेया बरुआह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निखिल डी’सूजा के लोकप्रिय गीतों और सशक्त मंच उपस्थिति ने पूरे परिसर में उत्साह का संचार किया।


