ताजा खबर
आपसी विवाद पर चाकू मारने वाले 3 युवक मौदहापारा से गिरफ्तार
21-Feb-2026 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। आपसी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 3 युवकों मौदहापारा से गिरफ्तार किया गया है।
मोहम्मद वसीम निवासी रजबंधा तालाब पार ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 07ः30 बजे वह सलीम खान के घर अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने गया था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं आ रहा था तथा परिवार में भी आना-जाना नहीं कर रहा था और घर के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुन रहा था। इसी दौरान सलीम, वसीम से वाद-विवाद करने लगा तथा उसे घर से निकल जाने को कहा। इस पर वसीम बाहर निकल आया तभी सलीम ने उसे रोकते हुए पूछा कि कहाँ जा रहा है। इसके बाद सलीम, फरहान एवं रेहान ने वसीम को अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा पकड़कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें चाकू से वसीम पर जानलेवा हमला किए। मौदहापारा पुलिस धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही थी।
और चंद घंटे के भीतर प्रकरण में आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान एवं सिद्दीक फरहान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर हमला स्वीकार किया ।
तीनों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. रेहान उर्फ अस्सलान 18 मोईनिया बेरिंग के पास रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा रायपुर।
02. सलीम खान 48 मोईनिया बेरिंग के पास रजबंधा मैदान मौदहापारा रायपुर।
03. सिद्दीक फरहान 26 सिंधी कालोनी विनर्स वेली स्कुल के पास राजीव गांधी चौक सिविल लाईन बिलासपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


