ताजा खबर

पीएम मोदी से बीएनपी ने कहा- 'बांग्लादेश की भारत के साथ रचनात्मक रिश्ते की उम्मीद'
14-Feb-2026 6:45 PM
पीएम मोदी से बीएनपी ने कहा- 'बांग्लादेश की भारत के साथ रचनात्मक रिश्ते की उम्मीद'

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.

बीएनपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद माननीय नरेंद्र मोदी. नेशनल इलेक्शन में बीएनपी की निर्णायक जीत दिलाने में तारिक़ रहमान की लीडरशिप को आपने जिस तरह से माना, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं.”

पोस्ट में आगे लिखा है, “यह नतीजा बांग्लादेश के लोगों के हमारे लीडरशिप और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसे और यकीन को दिखाता है. बांग्लादेश अपने सभी नागरिकों के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों, सबको साथ लेकर चलने और आगे बढ़ने वाले विकास को बनाए रखने के लिए समर्पित है.”

बीएनपी का कहना है, “हम आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए एक साझा कमिटमेंट से गाइड होकर, अपने कई तरह के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने की उम्मीद करते हैं.”

शुक्रवार को बांग्लादेश के चुनावी नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक़ रहमान को बधाई दी थी.

बीबीसी संवाददाता शुभज्योति घोष को बीएनपी के चेयरपर्सन ऑफिस ने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री को भी आमंत्रण भेजे जाने की जानकारी दी है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट