ताजा खबर
इंडिगो का भोपाल विमान माना में ग्राउंड, हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी
14-Feb-2026 5:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी । इंडिगो का भोपाल विमान रायपुर माना में ग्राउंड कर दिया गया है। एक घंटे पहले 4.40 बजे रायपुर आए इंडिगो विमान की हार्डलेडिंग करवाई गई है। पायलट ने विमान की लैंडिंग की कोशिश की लेकिन पहली बार में विमान लैंड नहीं हो पाया। हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान फिर लौटा और दूसरी बार में हार्ड लैंडिंग हुई। लैंड करते समय यात्रियों को ज़ोरदार झटका महसूस हुआ। हार्ड लैंडिंग की वजह से विमान रायपुर में ही ग्राउंड कर लिया गया है। और भोपाल वापसी रद्द कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक़ हार्ड लैंडिंग की वजह से पूरे विमान की जांच की जा रही है। इस बारे में अभी कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


