ताजा खबर
तेलीबांधा अवैध पार्किंग: पुरंदर से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध
14-Feb-2026 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। तेलीबांधा में अवैध पार्किंग के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से मुलाकात की, और उनसे आग्रह किया कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
शहर जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने श्री मिश्रा से कहा कि वो नेशनल हाईवे पर पार्किंग का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं? पार्किंग की अवैध वसूली बंद नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, प्रमोद दुबे सहित अन्य नेता थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


