ताजा खबर
सराफा व्यापारियों ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,12 फरवरी। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को सम्मानित किया। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा और अन्य पदाधिकारियों ने श्री शुक्ला से चर्चा की और सराफा व्यापरियों को निरंतर पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्राप्त होने की जानकारी दी।
श्री शुक्ला ने सराफा व्यापरियों को अपने व्यापार में सतर्क रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं, जैसे कि पुरानी ज्वेलरी की खरीदी या गिरवी रखने पर ग्राहकों से सामान का बिल अनिवार्य रूप से लेना, आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लेना, और ग्राहकों का चेहरा खुला रखना। उन्होंने यह भी कहा कि सभी दूकानों के कैमरा ऑनलाइन रखने चाहिए।
सराफा पदाधिकारियों ने बाइक पेट्रोलिंग का सुझाव रखा, जिसे श्री शुक्ला ने स्वीकार किया और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


