ताजा खबर

बंगाल : निपाह वायरस के संक्रमण से मुक्त हुई नर्स की हृदयगति रुकने से मौत
12-Feb-2026 8:09 PM
बंगाल : निपाह वायरस के संक्रमण से मुक्त हुई नर्स की हृदयगति रुकने से मौत

कोलकाता, 12 फरवरी। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संक्रमण से उबर चुकी एक नर्स की बारासात जिले के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नर्स को जनवरी के अंत में जीवन-रक्षक प्रणाली से हटाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज दोपहर हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि वह निपाह संक्रमण से उबर चुकी थीं, लेकिन वह कई जटिलताओं से ग्रस्त थीं।’’

अधिकारी ने बताया कि नर्स लंबे समय तक कोमा में थीं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई और बाद में उन्हें फेफड़ों का संक्रमण हो गया था।

उन्होंने बताया कि वह उन दो लोगों में से एक थीं जिनके पिछले महीने निपाह से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दूसरा संक्रमित व्यक्ति पुरुष नर्स है और ठीक हो चुका है। (भाषा)


अन्य पोस्ट