ताजा खबर

आन लाइन सट्टा : चार गिरफ्तार
12-Feb-2026 7:56 PM
आन लाइन सट्टा : चार गिरफ्तार

17 लाख बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,12 फरवरी।रायपुर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 17 लाख रुपये नगदी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक सट्टेबाजों के पास 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 बैंक चेकबुक, और 27 एटीएम, क्रेडिट-डेबिट कार्ड जप्त किए गए हैं। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 19,70,000 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी, और ओम खेमानी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाईन सट्टा खेलने के लिए आई.डी. उपलब्ध कराई थी और इसके लिए वे म्यूल खातों का उपयोग कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट