ताजा खबर

लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस: शिवम मिश्रा को मिली ज़मानत
12-Feb-2026 6:47 PM
लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस: शिवम मिश्रा को मिली ज़मानत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस में अभियुक्त शिवम मिश्रा को ज़मानत मिल गई है.

शिवम मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा, "... कोर्ट ने रिमांड देने से मना कर दिया है. उन्हें (शिवम मिश्रा) अब बीस हज़ार रुपये की अंडरटेकिंग और बीस हज़ार रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया जा रहा है.”

वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया, “पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही थी... पुलिस ने उन्हें (शिवम मिश्रा) ग़लत तरीके से गिरफ़्तार किया था..."

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अभियुक्त शिवम मिश्रा को आज ही गिरफ़्तार किया गया था.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते रविवार को एक करोड़पति व्यवसायी की कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे.

लेकिन दुर्घटना के दो दिन बाद बुधवार को शिवम मिश्रा के ड्राइवर ने पुलिस के सामने दावा किया कि गाड़ी वह चला रहे थे.

इस हाई-प्रोफ़ाइल मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और दुर्घटना के बाद शिवम मिश्रा को छोड़ देने के मामले में थाना प्रभारी को निलंबित भी कर दिया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट