ताजा खबर

रोहित पवार के आरोपों पर शिव सेना ने क्या कहा
12-Feb-2026 10:05 AM
रोहित पवार के आरोपों पर शिव सेना ने क्या कहा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार की मौत के मामले में उनके भतीजे रोहित पवार ने साजिश होने की आंशका जताई है.

रोहित पवार के बयान पर शिव सेना (शिंदे गुट) की प्रवक्ता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी है.

शाइना ने कहा, "इस मामले में जांच जारी है. वो किस बात को लेकर सनसनी पैदा करना चाह रहे हैं. वो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सच का पता लगाने की बात कह रहे हैं."

उन्होंने कहा, "जब भी कोई हादसा होता है तो वह दुखद होता है और हम उसकी तह तक जाना चाहते हैं. लेकिन किसी भी ऐसी चीज को लेकर कोई सनसनी नहीं पैदा करनी चाहिए जो किसी के हाथ में ना हो."

इससे पहले अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "उन्हें एयरलाइन कंपनी वीएसआर, बुकिंग संभालने वाली कंपनी एरो और पायलट सुमित कपूर पर संदेह है."

रोहित पवार ने कहा कि उन्हें इस मामले में जानकारी इसलिए जुटानी पड़ी क्योंकि जांच एजेंसियां बहुत धीमी गति से काम कर रही थीं. हालांकि उन्होंने यह भी साफ़ किया कि डीजीसीए और सरकार के ख़िलाफ़ उनका कोई आरोप नहीं है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट