ताजा खबर
आबकारी दफ्तर में आग
08-Feb-2026 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी। आबकारी भवन में शनिवार को आग लग है। आग से कम्प्यूटर आदि जल गए, लेकिन दस्तावेज सुरक्षित हैं।
यह घटना 7 फरवरी को शाम 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन के तृतीय तल पर हुई, जिसमें बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गए, लेकिन दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि वे लोहे की आलमारी में बंद थे।
गार्ड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। आज सुबह अधिकारियों ने फिर से अवलोकन किया और पाया कि किसी भी जरूरी दस्तावेज का नुकसान नहीं हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


