ताजा खबर

शोएब ढेबर को पुलिस तलाश रही, सरेराह कार को ठोंकने के बाद गाली-गलौच किया था
08-Feb-2026 7:15 PM
शोएब ढेबर को पुलिस तलाश रही, सरेराह कार को ठोंकने के बाद गाली-गलौच किया था

रायपुर, 8 फरवरी। शुक्रवार की रात तेलीबांधा  व्ही.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर के सामने आरोपी शोएब ढेबर ने वाहन चलाते समय प्रार्थी आर.बी. मिश्रा की कार को क्षति (स्क्रेच) पहुँचाई गई। इस संबंध में मिश्रा द्वारा आपत्ति करने पर शोएब अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
 
मिश्रा की रिपोर्ट पर शोयेब ढेबर के विरुद्ध धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण में आरोपी की  गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
 
शोएब पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा और शराब घोेटाले के आरोपी अनवर ढेबर का बेटा है।

अन्य पोस्ट