ताजा खबर

सोमवार को ऑडिट से पहले रविवार रात आबकारी निगम में आग
08-Feb-2026 4:32 PM
सोमवार को ऑडिट से पहले रविवार रात आबकारी निगम में आग

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी। 
लाभांडी स्थित आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में रविवार रात आग लग गई। इसमें आबकारी निगम के कई दस्तावेज, और महत्वपूर्ण फाइलें जलने की जानकारी मिली है। 
बताया गया कि कल सोमवार से निगम के आय-व्यय का ऑडिट भी होना था। आग रात उस वक्त लगी जब ऑडिट की तैयारी के लिए दिनभर अधिकारियों की मौजूदगी के बाद रात दफ्तर बंद हो गया था। आग तीसरी मंजिल स्थित एक मुख्य अनुभाग के दफ्तर से शुरू हुई।  इसे ऑडिट रूम बताया गया। इस सूचना पर दमकल की गाडिय़ां पहुंचने तक रिकॉर्ड पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के पीछे शॉर्टसर्किट को कारण बताया जा रहा है। रविवार सुबह पुलिस और एफएसएल की टीमें जांच कर रहे है।


अन्य पोस्ट