ताजा खबर

20 किलो गांजा लेकर प्रयागराज जा रहा तस्कर लालपुर के पास पकड़ाया दो साथी फरार
08-Feb-2026 3:03 PM
20 किलो गांजा लेकर प्रयागराज जा रहा तस्कर लालपुर के पास पकड़ाया  दो साथी फरार

छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 8 फरवरी  । रायपुर पासिंग कार से 20 किलो गांजा लेकर प्रयागराज जा रहा तस्कर लालपुर के पास पकड़ा गया। इसके  दो साथी फरार हो गए।पुलिस ने 

स्विफ्ट कार तथा 02 मोबाइल फोन भी जब्त किया है ।

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने से  एक किमी से कम दूरी पर लालपुर ओवरब्रिज के नीचे, केनाल रोड स्थित कुष्ठरोग अस्पताल के पास एक कार में सवार व्यक्ति गांजे के साथ मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 

कार  को चिन्हित कर घेरा। पुलिस को देख कार  सवार दो व्यक्ति उतरकर फरार हो गए, जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु केशरवानी, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में कुल 20 किलो से अधिक गांजा रखा था। हिमांशु ने यह भी बताया कि फरार  दो साथियों के साथ मिलकर गांजा को कालाहांडी (उड़ीसा) से लाकर रायपुर एवं उत्तर प्रदेश में विक्रय करना बताया गया है। 

हिमांशु केशरवानी को गिरफ्तार कर 20.300 किलो गांजा, कीमत लगभग 2,05,000/-रूपये, स्विफ्ट कार सी जी 04 एम टी 1518, कीमत 5,00,000 रूपए वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन कीमत 50,000  रूपये कुल  कीमत  7,55,000/- जप्त कर धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया । 
गिरफ्तार आरोपी - हिमांशु केशरवानी  29  निवासी पुरामुक्ति एयरफोर्स मनोरी थाना पुरामुक्ति जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश।
 


अन्य पोस्ट