ताजा खबर

अमित शाह आज शाम आ रहे, कल नक्सलवाद पर छह घंटे की मैराथन बैठक
07-Feb-2026 8:51 AM
अमित शाह आज शाम आ रहे, कल नक्सलवाद पर छह घंटे की मैराथन बैठक

रायपुर, 7 फ़रवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे आज शाम 4.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और नवा रायपुर के निजी होटल जाएंगे। कल 

8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल बैठक लेंगे। इसके बाद ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे।

9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।सुबह 11 बजे विशेष विमान से दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे ।और दोपहर 12.05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे।शाम 4.20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट