ताजा खबर
आम आदमी पार्टी के नेता की जालंधर में गोली मारकर हत्या
06-Feb-2026 12:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चंडीगढ़, 6 फरवरी। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई।
ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।
सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वाहन पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


