ताजा खबर
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का अमेरिकी दौरा पूरा हो गया है. उन्होंने इसे 'सफल और सकारात्मक' बताया.
एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "अमेरिका का दौरा सफल और सकारात्मक रहा. विदेश मंत्री मार्को रुबियो का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद"
उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लिखा कि ये ऐतिहासिक व्यापार समझौता आख़िरी चरण में है और बहुत जल्द पूरा होगा. यह हमारे रिश्तों में एक नया दौर शुरू करेगा, जिसमें आगे बहुत मौक़े हैं.
जयशंकर ने आगे लिखा, "हमारा अहम खनिज सहयोग भी तेज़ी से बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में रणनीतिक मुद्दों, रक्षा और ऊर्जा पर बातचीत होगी. कुल मिलाकर, मज़बूत गति साफ दिखाई दे रही है."
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स पर हुई एक बैठक में शामिल हुए थे.
उन्होंने बताया था, "मैं यहां क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में शामिल होने आया हूं, जिसे अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और कई देशों ने बुलाया था, यहां पर लगभग 50 देश थे." (bbc.com/hindi)


