ताजा खबर
ओएलएक्स में कैमरा बेचने का विज्ञापन देकर युवती से दो लाख ठगे
05-Feb-2026 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी। अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स में कैमरा बेचने का विज्ञापन देकर युवती से दो लाख रुपए ठग लिए।
महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी भव्या देवांगन 23 ने सोमवार आधी रात रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने सोमवार शाम ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन देख विज्ञापनदाता से फ़ोन नंबर 9142986462 पर संपर्क किया। उस व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए अपने बताए खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया। दो दिन कैमरा डिलीवरी का इंतजार करने ठगे जाने का अहसास होने पर भव्या ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


